Home > Hindi Cricket News > तीसरे टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़िओ ने शुरू की प्रैक्टिस

तीसरे टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़िओ ने शुरू की प्रैक्टिस

Published - 10-DEC-2024 13:35 IST | Updated - 10-DEC-2024 13:35 IST

G11-Fantasy Cricket Prediction for Today's Match

टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के ब्रिस्बेन टेस्ट से पहले एडिलेड में जमकर प्रैक्टिस की। टीम के उप कप्तान और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिया गया था।  आप को बता दे, तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में 14 दिसंबर से खेला जाएगा।

टीम इंडिया फिलहाल एडिलेड में हैं। दूसरा मुकाबला यहीं खेला गया था। टीम जल्द ही ब्रिस्बेन के लिए रवाना होगी। BCCI ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें भारतीय खिलाड़ी अभ्यास करते हुए दिख रहे हैं।

दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर

5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। भारत ने पर्थ टेस्ट 295 रन से जीता था। वहीं दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता था। सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा।

ICC ने अमेरिका की नेशनल क्रिकेट लीग को किया बैन

कोहली ने ज्यादा गेंदे बैकफुट पर खेली

तीसरे मैच में भी केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग कर सकते हैं। दोनों ने प्रैक्टिस सेशन में पहले बैटिंग शुरू की। इसके बाद भारतीय बैटिंग ऑर्डर के बाकी खिलाड़ी आए, जिनमें शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत शामिल हैं। वहीं, कोहली ने एडिलेड नेट्स में बाउंस के कारण बैकफुट पर ज्यादा गेंदे खेली।

WTC पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर आया भारत

इस हार के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा साइकल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम इंडिया के 57.29% पॉइंट्स हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 60.71% पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। साउथ अफ्रीका 59.26% लेकर दूसरे स्थान पर है।

WTC पॉइंट्स टेबल

रैंक

टीम

खेले गए

जीते

हारे

ड्रा

पॉइंट्स

PTC (%)

1

SA (दक्षिण अफ्रीका)

10

6

3

1

76

63.33

2

AUS (ऑस्ट्रेलिया)

14

9

4

1

102

60.71

3

IND (भारत)

16

9

6

1

110

57.29

4

SL (श्रीलंका)

11

5

6

0

60

45.45

5

ENG (इंग्लैंड)

21

11

9

1

114

45.24

 

2024-12-10