Home > Cricket Breaking News > IPL 2025: रियान पराग पर 12 लाख रुपए का जुर्माना

IPL 2025: रियान पराग पर 12 लाख रुपए का जुर्माना

Published - 31-MAR-2025 12:40 IST | Updated - 31-MAR-2025 12:40 IST

G11-Fantasy Cricket Prediction for Today's Match

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर स्लो ओवर रेट के लिए BCCI ने 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। RR ने 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सीजन का 11वां मैच खेला था। इसमें राजस्थान की टीम दूसरी पारी में फिल्डिंग करने उतरी थी। टीम निर्धारित समय में 20 ओवर नहीं फेंक पाई थी। इसके बाद भी राजस्थान ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली थी। टीम ने CSK को 6 रन से हराया था।

Also Read: CSK vs RR 

हार्दिक पांड्या पर भी लगा था जुर्माना

यह IPL 2025 का दूसरा स्लो ओवर रेट का मामला है। इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ इसी वजह से 12 लाख का फाइन लगाया गया था। इसी वजह से उनकी टीम को मैच के आखरी ओवर में 30 यार्ड सर्कल में एक फील्डर ज्यादा रखना पड़ा था।

अब कप्तान पर स्लो ओवर रेट के कारण नहीं लगेगा मैच बैन

18वें सीजन से BCCI ने कप्तान पर मैच का बैन लगाने वाले नियम को हटा दिया है। अब स्लो ओवर रेट के कारण टीम के कप्तान पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। अब केवल मैच फीस का फाइन और फील्डिंग प्रतिबंध ही लागू किए जा रहे हैं।

रियान पराग की कप्तानी में पहली जीत मिली

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज की। टीम को इससे पहले शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में चेन्नई की टीम 176 रन ही बना सकी।

2025-03-31